देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब सवा तीन बजे अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने आया इटावा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र अव्चरे तालाब के डूब गया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपने साथी से तालाब में मछली पकड़ने आया था और उसने अपने साथी से तालाब तेरने की मंशा जाहिर की ओर तालाब के एक छोर से दूसरे छोर की ओर तेरने लगा लेकिन बीच में ही जितेंद्र का दम फूलने लगा ओर वो तालाब में अंदर धंसता रहा। घटना की जनकारी नाहर दरवाज़ा पुलिस को लगते ही थाना प्रभारी अपनी तीन के साथ घटनास्थल पर तालाब किनारे पहुँचे । लेकिन रेस्क्यू टीम एक घंटे बाद सवा चार बजे आयी उसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। युवक की तलाश जारी हैं ।
