देवास: आज स्थानीय भोपाल चौराहा पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के आह्वान पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनुपम टोप्पो के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मोहन यादव के द्वारा किये गये ट्वीट ” परेड में ना तो देश के फर्जी पिता थे , ना तो देश के फर्जी चाचा ,ना कोहि लोहे की महिला, ना कंप्यूटर के अविष्कारक था , के विरोध में शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया गया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज नागर ने कहा कि शिवराज सरकार के मंत्री अब खुले तौर पर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर अमर्यादित बयान देने पर उतारू हो गए हैं।
शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर बैठे मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फर्जी पिता करार दे दिया है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। इतना ही नहीं मोहन यादव ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह दावा किया है कि भारत अब तक गुलाम था, लेकिन अब सही मायनों में स्वतंत्र हो रहा है। जल्द ही मोहन यादव को शिक्षा मंत्री के पद से नही हटाया गया तो युवा कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किये जायेंगे।
