देवास। राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की बैठक शनिवार को बीमा रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश सहित जिले में संगठन विस्तार पर चर्चा की जाकर आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री बालोदिया ने करण सिंह बगानिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री बगानिया ने प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर अशोक पारस को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता की रक्षा के संकल्प के साथ अधिक से अधिक गौशालाएं खोलने पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर बडी संख्या में संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।