देवास। पुलिस ने शहर के विकास नगर चौराहे पर स्थित बस स्टॉप पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार कर परेशान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक ने शहर में अशांति फैलाने और लोगों को परेशान करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत नियमित रूप से पैदल गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार 18 दिसंबर को विकास नगर चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्व यात्रियों को गाली-गलौज और हंगामे से परेशान कर रहे थे। मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर
- शुभम चौधरी 28 वर्ष निवासी ढांचा भवन
- विक्की पिता बलदेवसिंह मालवीय 23 वर्ष निवासी अमोना
- शिवम सोलंकी 24 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी देवास
- अशोक मालवीय 35 वर्ष निवासी अमोना देवास के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।