Dewas: विवेकानंद युवा महामंडल, मांगलिया इंदौर के तत्वाधान में हुआ प्रशाखा विवेकानंद पाठ चक्र

देवास। जिले के डकाच्या जिला मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाठ चक्र के सदस्यों द्वारा शपथ समारोह रखा गया।
जिसके अंतर्गत सदस्यों व बच्चों द्वारा माधव बाल विद्या मंदिर, डकाच्या में पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी सदस्यों व बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे सदैव पर्यावरण को साफ एवम् स्वच्छ रखेंगे, हम जहां रहते हैं, वहा स्वच्छता रखेंगे। हम पेड़ पौधों, वन्य जीवों, गौरैया एवम् अन्य पक्षियों की रखा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित राकेश कुमावत, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमावत, दीपक यादव, व बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। राकेश कुमावत ने बोला की सभी अपने अपने घर, आंगन पर एक एक पौधा जरूर लगाए, ताकि आने वाला समय हरा भरा हो।