• Latest
  • Trending
  • All
Dewas श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के चातुर्मास का नगर प्रवेश संपन्ननिकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Dewas श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के चातुर्मास का नगर प्रवेश संपन्ननिकाली गई भव्य शोभा यात्रा

07, July, 2025
विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस

27, August, 2026
Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

27, August, 2026
होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

27, August, 2026
कैमरे की नजर से प्रकृति की सुंदरता दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प

कैमरे की नजर से प्रकृति की सुंदरता दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प

19, August, 2026
अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर शराब जब्त

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर शराब जब्त

18, August, 2026
देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

17, August, 2026
भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

17, August, 2026
देवास से उज्जैन तक महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

16, August, 2026
प्रेस क्लब देवास अध्यक्ष ललित शर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज जन

प्रेस क्लब देवास अध्यक्ष ललित शर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज जन

16, August, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल देवास के विशेष ऑफर, अगले ही दिन 80 लाख के संपत्तिकर बकाये पर सील की कार्रवाई

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल देवास के विशेष ऑफर, अगले ही दिन 80 लाख के संपत्तिकर बकाये पर सील की कार्रवाई

15, August, 2026
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए देवास जिले में कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए देवास जिले में कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे

13, August, 2026
भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

06, August, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Friday, August 28, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Dewas श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के चातुर्मास का नगर प्रवेश संपन्ननिकाली गई भव्य शोभा यात्रा

by DEWAS EXPRESS
07, July, 2025
in देवास
Dewas श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के चातुर्मास का नगर प्रवेश संपन्ननिकाली गई भव्य शोभा यात्रा

संत परिश्रम करता है तो बदले में परिवर्तन आना चाहिये : साध्वी तत्वरसाजी

देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर चातुर्मास प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कलिकुंड के तीर्थ उद्धारक आचार्य राजेन्द्र सूरीश्वरजी एवं गच्छाधिपति राजशेखर सूरीश्वरजी तथा तत्वदर्शना श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वीजी श्री तत्वरसा श्रीजी, तत्वश्रेया श्रीजी, तत्वसम्प्रज्ञा श्रीजी, तत्वश्रमणा श्रीजी आदि ठाणा चार का चातुर्मास संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर साध्वीजी जितेशरत्ना श्रीजी साध्वी मंडल विशेेष रूप से उपस्थित थे।  

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 6 जुलाई रविवार को सुबह श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में सकल श्री संघ की नवकारशी के पश्चात मंडी धर्मशाला से चातुर्मास प्रवेश की अनेक आकर्षणो से सुसज्जित शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। साध्वीजी की अगवानी में समाजजनों द्वारा अक्षत एवं श्रीफल की गहुली बनाकर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा में दिव्य राजेन्द्र घोष एवं एकादश पूजन द्रव्य लेकर चल रही बालिका मंडल आकर्षण का केन्द्र रही। 108 महिलाओं का समूूह मस्तक पर मंगल कलश लेकर चल रहा था। सुसज्जित बग्घी में गुरूदेव का चित्र स्थापित किया गया था। पुरूष एवं महिला मंडल विशेष वेशभूूषा में उपस्थित थे। इस अवसर पर पूज्य गुरूदेव के भारत भर में बसे हुए बड़ी संख्या में गुरू भक्तों का पदार्पण हुआ। राजस्थान, महाराष्ट्र, दक्षिण राज्य आदि प्रांत के उदयपुर, कोटा, सिंगोली, रतलाम, मुम्बई, चैन्नई, इंदौर, उज्जैन आदि स्थानों से गुरू भक्तों का आगमन हुुआ। काम्बली अर्पण एवं प्रथम गुरू पूजन गुरू देव के सांसारिक परिवार द्वारा किया गया। ग्रंथ समर्पण का लाभ नितेश पाडलेचा कोटा ने प्राप्त किया।

स्वागत गीत सुलसा मंडल ने प्रस्तुत किया। भक्ति संगीत की प्रस्तुति विजय जैन, गौरव जैन भोमियाजी, मनीष जैन एवं अनूप जैन ने दी। स्वागत भाषण अशोक जैन मामा ने दिया। अतिथि सम्मान विलास चौधरी, राजेन्द्र जैन, भरत चौधरी, संतोष सेठिया, सुधीर जैन, राकेश तरवेचा, अजय मूणत, दीपक जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, अनूप शेखावत, मनोज कटारिया ने किया। आभार शैलेन्द्र चौधरी ने माना। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए पूज्यश्री ने कहा कि अथक परिश्रम करके संत यदि हमारे जीवन में आते हैं तो बदले में परिवर्तन आवश्यक है। यदि जीवन परिवर्तित नहीं होता तो वह सार्थक जीवन नहीं बन सकता। परमात्मा एवं गुरू की आज्ञा पालन करने केे लिये ही चातुर्मास का आयोजन किया जाता है। प्रभु ने हमें चार प्रकार के धर्म बताए हैं। दान, शील, तप और भाव। इन सभी में सर्वोच्च स्थान दान का है, जिस प्रकार सागर और सरिता दोनों के पास पानी है लेकिन सागर का पानी खारा और सरिता का पानी मीठा होता है। क्योंकि सागर संग्रहित करता है और सरिता बहते हुए जल को सभी को बांटती रहती है। इसी प्रकार जो देता है उसका जीवन भी निर्मल, मधुर एवं स्वच्छ बन जाता है।
आगामी कार्यक्रम
9 जुलाई चातुर्मास चवदस से चार माह तक के प्रतिदिन प्रवचन की श्रृंखला प्रारंभ होगी। प्रवचन सुबह 9.15 से 10.30 बजे तक संपन्न होंगे।

RelatedPosts

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस
देवास

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस

by DEWAS EXPRESS
27, August, 2026
Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देवास

Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

by DEWAS EXPRESS
27, August, 2026
होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत
देवास

होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

by DEWAS EXPRESS
27, August, 2026
Load More
Next Post
प्रेम नारायण बालोदिया बने शाह शक्ति सामाजिक संगठन में प्रदेशाध्यक्ष

प्रेम नारायण बालोदिया बने शाह शक्ति सामाजिक संगठन में प्रदेशाध्यक्ष

RSS feed: MP JANSAMPARK MP JANSAMPARK

  • ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
  • रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In