- औद्योगिक ईकाईयों पर 9 करोड 50 लाख का संपत्तिकर बकाया क्या होगी कार्यवाही..??
देवास। नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के बडे संपत्तिकर बकायादारों व औद्योगिक इकाइयों से गत 14 दिसम्बर शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के पहले बिल जारी कर नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कराये जाने एवं संपत्तिकर पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट दिये जाने की अपील की गई थी। गौरतलब है को नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 383 औद्योगिक इकाइयों पर 9 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है।
अब नगर निगम ने वार्डो के कुछ बड़े संपत्तिकर बकायादारों के नाम की सूची जारी की है और आयुक्त द्वारा निगम राजस्व विभाग को कहा गया है की इन बकायादारों पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। नगर निगम की खस्ता माली हालत को देखते हुए उसे भारी भरकम संपत्ति कर की वसूली करना ही पड़ेगी और करना भी चाहिए परंतु सवाल यह है कि नगर निगम द्वारा कहे अनुसार जिन औद्योगिक ईकाईयों द्वारा संपत्तिकर जमा नही कराया जा रहा है। उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। उसपर क्या कार्यवाही निगम द्वारा को गई और क्या आगे की जावेगी जिस प्रकार वार्डो के बकायादारों की सूची जारी की गई है वैसे ही औद्योगिक इकाइयों के बड़े संपत्तिकर बकायादारो की सूची भी सार्वजनिक की जाकर उनपर भी कार्यवाही प्रसावित की जावेगी।
- नगर निगम द्वारा जारी संपत्तिकर के बड़े बकायादारो की सूची
- राजस्व विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 22 मे सुरेश जोशी पर 35 हजार 5 सौ 81, अंजुम बी पति गुलाब खॉ पर 63 हजार 7 सौ 88, सलीम खान नवाब खान पर 86 हजार 9 सौ 95, राकेश शर्मा पिता दुर्गा प्रसाद पर 25 हजार 9 सौ 98, रूपसिह सिद्धनाथ नागर पर 30 हजार 18,
- वार्ड 27 मे सादिक मंसूरी पर 98 हजार 3 सौ 93, इब्राहिम भाई पर 22 हजार 6 सौ 85, रमाशंकर रामलाल पर 20 हजार 6 सौ 22, बतुलबी मुबारिक पर 34 हजार 6 सौ 53, मुस्तकीम अ. करीम पर 22 हजार 3 सौ 68,
- वार्ड 28 मे बाबुखॉ बशीर खॉ पर 68 हजार 4 सौ 42, मुलचन्द्र रतनलाल शर्मा पर 59 हजार 8 सौ 56, सलीम भाई बाबुभाई पर 65 हजार 3 सौ 87, इब्राहिम सरदार पर 46 हजार 6 सौ 29,
- वार्ड 29 मे प्रितम कौर पिता हरवंशसिह टुटेजा पर 61 हजार 6 सौ 62, हुसैनाबी पति अकबर अली पर 87 हजार 7 सौ 89, राजेन्द्र पिता स्व. रामानंद सोनी पर 38 हजार 3 सौ 5,
- वार्ड 40 मे मधुकांता पिता सुभाषचन्द्र सोनी पर 62 हजार 8 सौ 89, अजमेरी भाई पिता बजीर भाई पर 43 हजार 3 सौ 83, रतनबाई पति लक्ष्मीनारायण सोलंकी पर 56 हजार 2 सौ 3, दयाराम पिता बलवंतसिह चौधरी पर 35 हजार 7 सौ 93, केशरीमल पिता गजानंद मोदी पर 39 हजार 6 सौ 84, गफ्फार भाई पिता जब्बार भाई पर 1 लाख 23 हजार 9 सौ 36, कासमभाई पिता मन्नु भाई पर 72 हजार 3 सौ 56, बशीर भाई पिता चांद बजीर भाई पर 1 लाख 61 हजार 9 सौ 41, इन बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।