देवास। संत रविदास सेवक संघ द्वारा जिलाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में संत रविदास जी की जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। संघ प्रदेशाध्यक्ष संतोष पंचोली के मुख्य आतिथ्य में बावडिया स्थित सेवा बस्ती में हुए आयोजन अंतर्गत सर्वप्रथम संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात क्षेत्र के बच्चों को संत रविदास जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा बस्ती के बच्चों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बडी संख्या में बच्चे व बस्ती के लोग उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष श्री पंचोली ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों व ग्रामीण क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विकास पंचोली, रामचंद्र कुंभकार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश नेरनिया, अखिलेश सिसोदिया, बाबूलाल नरवरिया, भरत सूर्यवंशी, विनोद अहिरवार, गोपाल, मिथुन मालवीय, शिवमंगल रायपुरिया, प्रियंका बाल्के, पुष्पा, लक्ष्मी, सावित्रीबाई, अर्जुन, पुष्पा बाई सहित बडी संख्या में बावडिया के लोग उपस्थित थे।