देवास । सोमवार सुबह खेत मे गाय बांधने गए 20 वर्षीय रितेश सिंह पिता कमलसिंह बैस की हाईटेंशन लाइन के तारों के चपेट में आने से मौत हो गयी
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि विजयागंज मंडी रोड के ग्राम बिजेपुर में रितेश सिंह आज सुबह करीब 8 बजे खेत मे गाय बांधने गया था जहाँ खेत मे गिरे पड़े हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आ गया, परिजनों द्वारा रितेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत कंपनी व बिजलीकर्मी को की थी परन्तु उनके द्वारा ध्यान नही दिया गया जिसके कारण यह हादसा हो गया
