Dewas । पोषण वाटिका का लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम गुनाई में हुआ

भौरासा(अभय नागर) जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल एवं परियोजना अधिकारी श्री प्रवीण कुमार जैन के निर्देशन मैं ग्राम गुनई में जनकल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया। पोषण वाटिका में भिंडी ,बैंगन ,नींबू, मीठा नीम ,मिर्ची ,टमाटर ,करेला, बालोर, सूरजना आदि सभी पोस्टिक सब्जियों के पौधे लगाकर उनसे प्राप्त होने वाली सब्जियां कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के वितरित की गई। जो बच्चे अधिगम से सामान्य श्रेणी में आ गए उनको पोषण अधिकार सूचना पत्र वितरित किए गए। लाड़ली लक्ष्मी। बालिकाओं को कक्षा 6 वी, 9वी, 11वी, 12वी में प्रवेश लेने पर छत्रवती प्रदान की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभांवित गर्भवती महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पर्यवेक्षक श्रीमती फिरदौस शेख ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,प्रेमलता नागर, अंसुइया नागर, सागर भाई, सुगन वर्मा, मुमताज खान, उपस्थित थी।