देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र अनिल श्री नगर में पॉलीथिन के बाहर पड़ा हुआ एक नवजात शिशु मृत अवस्था मे मिला है।
दरअसल शहर के अनिल श्री नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अनिल श्री नगर निवासी मनोहर नकवाल ने एक नवजात शिशु मृत अवस्था पड़ा हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँची और नवजात को जिला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया मामले में औद्योगिक थाना ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार घटनास्थल पर कुत्ते प्लास्टिक की थैली में मृत नवजात को लेकर घूम रहा था। थैली फटी तो वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अनिल श्री नगर निवासी मनोहर नकवाल ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पूरे मामले की जाँच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरिक्षक एस. एस. बैस द्वारा की जा रही है।














