ऐलायंस इंडिया एवं MP स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम(NACP) के तहत की गई आयोजित
अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस देवास में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की देखरेख में 2030 तक HIV/ AIDS महामारी को समाप्त करने के लिए निजी क्षेत्रों में विशेषकर निजी चिकित्सकों, निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की भागीदारी के लिए देवास उज्जैन और शाजापुर के IMA के पदाधिकारियों और निजी चिकित्सकों को जो HIV उपचार प्रदान करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए NACP के तहत HIV देखभाल एवं उपचार के लिए CME कार्यशाला का आयोजन किया गय।
हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की देखरेख में अलायंस इंडिया और अमलतास हॉस्पिटल देवास के सक्रिय सहयोग से मध्य प्रदेश में पहली बार HIV कार्यक्रम में निजी चिकित्सको को अधिक सार्थक तरीके से शामिल करने के लिए CME कार्यशाला का आयोजन किया गया | निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में यह एक नया और पहला कदम है | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री K.D. त्रिपाठी PD, MPSACS और अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने की।
इस कार्यक्रम में देवास शाजापुर और उज्जैन के IMA सदस्य और ICTC नोडल श्री मिश्रा ,लेप्रा सोसायटी के मैनेजर नवीन शाटले एवं लगभग 50 निजी चिकित्सकों के साथ-साथ PLHIV समुदाय के सदस्य सभी जिला स्तरीय हितग्राही (विहान,लक्ष्यगत,हस्तक्षेप परियोजना ,ICTC, सुविधा, श्वेतना PPTC) ने उपस्थित रहकर भागीदारी की | इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर संजय हवलदार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ART प्लस इंदौर ने HIV के उपचार पर तकनीकी सत्र लेते हुए निजी चिकित्सकों को ART चिकित्सा की समस्त जानकारी दी सभी प्रतिभागियों के अनेक तकनीकी प्रश्न के उत्तर दिए |
कार्यक्रम में सुश्री शीबा रहमान राज्य समन्वयक PSE-MP, एलायंस इंडिया की ओर से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम(NACP) के तहत एचआईवी देखभाल, सहायता और उपचार में निजी चिकित्सकों की भागीदारी पर एवं दस्तावेज का सत्र लिया और सभी प्रतिभागियों के CME एवं कार्यशाला में भाग लेकर अपना समर्थन दिया। साथ ही DD-CST,MPSACS डॉ राजेंद्र सिसोदिया ने ART केंद्रों के अलग-अलग स्तरों की जानकारी दी |
इस अवसर पर PD MPSACS श्री K.D त्रिपाठी ने, 95 :95 :95 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए HIV देखभाल और उपचार के तहत निजी क्षेत्र की आवश्यकता पर आवश्यक जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की | साथ ही मध्य प्रदेश में पहली बार निजी क्षेत्र के बीच एड्स के उपचार के प्रयासों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय समिति का शुभारम्भ किया और समस्त निजी चिकित्सकों को श्री K.D त्रिपाठी जी और अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया,डीन डॉक्टर शरद चंद्र वानखेड़े,मेडीकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं देवास ,शाजापुर और उज्जैन IMA और समिति पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन एड्स नियंत्रण की दिशा में एक नई उम्मीद से किया गया !
