• दो दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद, अवैध हथियार अन्तर्राज्यीय सप्लाई करता था गिरोह
देवास। देवास जिला पुलिस अधीक्षक ने आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर अवैध हथियार निर्माण करने वाली फेक्ट्री का पदाफार्श करने का खुलासा किया है।
प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करनावद फाटा पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध कट्टा/पिस्टल बेचने लिये खड़ा है। मुखबीर की सूचना पर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर थाना प्रभारी थाना हाटपीपल्या अपनी टीम को लेकर करनावदा फाटा पर बने प्रतीक्षालय पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गये उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा, डबल चौकी, थाना बरोठा का बताया। जिसकी तलाशी लेते 1 देशी पिस्टल व मैग्जीन में 2 जिंदा राउण्ड भरे मिले। आरोपी द्वारा बताए अनुसार वह अवैध शस्त्र खरीदने के पश्चात उन्हें ट्रक चालकों को बेचा है। आरोपी जितेंद्र, राजू सिंह सिकलीगर नामक व्यक्ति से अवैध शस्त्र खरीदकर अन्य लोगों को सप्लाई करता था। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा के घर पर दबिश दी जहा पर अवैध हथियार बनाने का पुरा कारखाना संचालित था, जहां से इलेक्ट्रानिक ग्लाइण्डर मशीन, लकड़ी कटर मशीन, हाथ पंखा, छिनी हथोड़ी, आरी व 06 लोहे की छोटी-बड़ी बेरल तलवार, लोहे का बड़ा छुरा, गुप्ती एवं का अन्य सामान जप्त की गई।
राजू से पुछताछ में उसने कालापाठा जंगल में नाले के पास एक लोहे की पेटी में अवैध आग्नेय शस्त्र होना बताया। वहां से अवैध हथियार जप्त किये गये इस प्रकार कुल 24 अवैध आग्नेय शस्त्र जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना हाटपीपल्या में अपराध क्रमांक 190/2022 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस अभी आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। जिससे अभिनोर भी खुलासा हो सकता है और अन्य आरोपियों तक पहुंच सकते है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम:
1.जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा, डबल चौकी, थाना बरोठा
2.राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा ।
इनका रहा सराहनीय कार्य: निरीक्षक एसएस मुकाती थाना प्रभारी हाटपीपल्या उनि नरेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि हिमांषु पाण्डेय, उनि एसएस मीणा, उनि अरविन्द भदौरिया चैकी प्रभारी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़, एवं टीम थाना हाटपीपल्या का विशेष योगदान रहा।
