Dewas: आज होगा शहर का रूट डायवर्ट

देवास। शहर में आज 3 बजे बाद यातायात व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रशासन द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के अंतर्गत आज चुनरी यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे जिस कारण शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। शहर में 1 बजे से बसें शहर में प्रवेश नहीं करेगी सीधे बायपास से घुमकर शहर पहुंचेगी।
3 बजे तक अन्य चार पहिया वाहन शहर में प्रवेश करते रहेंगे।
3 बजे बाद एबी रोड़ पर विकास नगर से लेकर सीढ़ीद्वार तक यातायात बंद कर दिया जाएगा। इंदौर और भोपाल की और से आने वाले छोटे वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश देकर आवागमन करवाया जाएगा। इंदौर की और से आने वाले वाहनों को 3 बजे बाद डायवर्ट करके विकास नगर से बालगढ़ होते हुए देवास की और प्रवेश दिया जाएगा और भोपाल व मक्सी रोड़ की और से आने वाले छोटे वाहनों को भोपाल चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए सीधे बालगढ़ की और प्रवेश दिया जाएगा।