देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) के सक्षम प्राधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत लोकप्रिय प्रखर राष्ट्रवादी, ऊर्जावान कर्तव्यनिष्ठ आशीष व्यास पिता स्व. वीरेंद्र कुमार जी व्यास निवासी देवास को विश्वविद्यालय के प्रांत प्रभारी का दायित्व प्रांत अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश जी रत्नपारखी की सहमति से सौंपा गया।
यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी ने बताया कि आशीष व्यास को विश्वविद्यालय का प्रांत संयोजक मनोनीत होने पर प्रांत मंत्री मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जगदीश सेन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा जिला संयोजक पवन विजयवर्गीय, महामंत्री जयदेव वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
