देवास। देवास जिले के नए कलेक्टर अब ऋषव गुप्ता होंगे। वर्तमान में जिले के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का तबादला भोपाल में आयुक्त एनपीआर गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल व आयुक्त विमानन व संचालक विमानन अतिरिक्त प्रभार के रूप में हुआ है। ऋषभ गुप्ता वर्तमान में इंदौर में इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ हैं। अब वह देवास जिले के कलेक्टर बनेंगे। ऋषभ गुप्ता आईएएस में पूरे भारत में 37 वीं रैंक लाए थे।
देवास के नए कलेक्टर ऋषव गुप्ता का छोटा सा परिचय- ऋषव का जन्म हरियाणा के चंडीमंदिर के एक छोटे से शहर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पंचकुला से हुई जिसके बाद, I.I.T दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंडरग्रेजुएट किया। इसके बाद रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स डिवीजन में एक सॉफ्टवेयर विश्लेषक के रूप में शामिल हुए। ऋषव को सामुदायिक सेवा में कुछ करना था। जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। वह 2012 में अंतिम सूची में जगह बनाने में असमर्थ, 2013 में फिर से कोशिश की और अखिल भारतीय रैंक 7 के साथ भारतीय वन सेवा में चयनित हुए।उसी वर्ष AIR 37 के साथ भारतीय सिविल सेवा परीक्षा भी पास की। ऋषव की पत्नी भव्या मित्तल भी एक IAS है।














