कांग्रेस प्रत्याशी लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ
देवास। जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के का निर्वाचन आज शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की लीला अटारिया ने भाजपा की सोरम बाई मालवीय को हराकर अध्यक्ष पद पर विजय हुई। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह बघेल विजय हुए।
कुल 18 जिला पंचायत निर्वाचित सदस्यों में से 10 कांग्रेस के अधिकृत सदस्य थे तो अन्य 1 सदस्य भी कांग्रेस समर्थित था। कुल 18 वोट में से कांग्रेस की लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर बघेल को 12 तो उनके सामने खड़ी हुई सुशीला बाई सेंधव को 6 वोट प्राप्त हुए। जिससे जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई। भाजपा द्वारा पहले दावे किए गए थे की हम जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रहे है परंतु कांग्रेस के अधिकृत व समर्थित सदस्य की संख्या अधिक होने से पहले से ही कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। कांग्रेस की लीला अटारिया वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य है।
पूर्व में भी जनपद पंचायतों में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से हराया था।
ज़िले की 6 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावो में 5 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सभी 6 जनपद में उपाध्यक्ष पद पर काँग्रेस ने जीत हासिल कर ली। वही सिर्फ 1 जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के हाथ आया है।
जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष व शहर काँग्रेस अध्यक्ष द्वारा कई बार अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने का दावा किया था। जिले की 3 जनपद पंचायत चुनाव में गुरुवार को हुए चुनाव में सभी 3 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। वही बुधवार को सम्पन्न हुए 3 जनपदों के चुनाव में भी कांग्रेस का 2 जनपद के अध्यक्ष तो 1 जनपद के अध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्पित निर्दलीय विजय हुए।
देवास जिले की सभी 6 जनपद पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के नाम:
• देवास: अध्यक्ष = रामकला मुकेश पटेल (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष = कलाबाई यादव (कांग्रेस)
• बागली: अध्यक्ष = पारुबाई नाहरसिंह मुजाल्दे (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष = रामेश्वर गुर्जर (कांग्रेस)
• कन्नौद: अध्यक्ष = सावित्री बाई रेवाराम सारण (निर्दलीय – भाजपा समर्थित)
उपाध्यक्ष = रमजान खां पिता गफुरखां (कांग्रेस)
• सोनकच्छ: अध्यक्ष = सूरज सिंह ठाकुर (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष = कृष्णा बाई धाकड़ (कांग्रेस)
• टोंकखुर्द: अध्यक्ष = पोपसिंह (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष = पूजा चंदाना (कांग्रेस)
• खातेगांव: अध्यक्ष = सलिता बाई बिलोदा (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष = मनीष पटेल (कांग्रेस)














