• Latest
  • Trending
  • All

Dewas कांग्रेस के लिए भस्मासुर की तरह है सज्जन वर्मा : भाजपा नेता

20, March, 2024
योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

21, June, 2026
अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

19, June, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

17, June, 2026
जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

17, June, 2026
आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

16, June, 2026
बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

16, June, 2026
भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

15, June, 2026
स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

15, June, 2026
12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

14, June, 2026
पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

13, June, 2026
प्रेमकुमार अग्रवाल आत्महत्या मामला: 100 करोड़ की धोखाधड़ी से टूटे कॉलोनाइजर ने दी जान! सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम, बेटे ने मांगा न्याय

प्रेमकुमार अग्रवाल आत्महत्या मामला: 100 करोड़ की धोखाधड़ी से टूटे कॉलोनाइजर ने दी जान! सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम, बेटे ने मांगा न्याय

13, June, 2026
छह दिन से लापता मजदूर तेजू निहाल, अब तक नहीं लगा सुराग, पुलिस कर रही जांच

छह दिन से लापता मजदूर तेजू निहाल, अब तक नहीं लगा सुराग, पुलिस कर रही जांच

12, June, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Monday, June 22, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Dewas कांग्रेस के लिए भस्मासुर की तरह है सज्जन वर्मा : भाजपा नेता

by DEWAS EXPRESS
20, March, 2024
in देवास
  • भाजपा नेताओं ने वर्मा को झूठे, अशोभनीय, असभ्य बयान पर लिया आड़े हाथ

देवास। विगत दिनों से कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो देवास शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए दिख रहे थे जिस पर अब भाजपाइयों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का देवास – शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल

भाजपाइयों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की धीरे धीरे काल के गर्त में, नेपथ्य में समा रही कांग्रेस के लिए वंशवाद, परिवारवाद, मुस्लिम वोट बैंक, तुष्टिकरण एवं सनातन हिंदू धर्म से विरोध, नफरत की राजनीति तो जिम्मेदार है ही, उससे भी अधिक सज्जन सिंह वर्मा जैसे बड़बोले असभ्य नेता भी कांग्रेस की बुरी गत के लिए भस्मासुर साबित हुए हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का देवास – शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल

देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने सज्जन वर्मा द्वारा सोनकच्छ में गिने चुने कांग्रेसियों के बीच भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी जी को लेकर दिए गए असभ्य, विवादित, अनर्गल एवं झूठे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सज्जन वर्मा हर चुनाव में सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहते है । प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं संघर्षशील युवा भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि सज्जन वर्मा के पूर्व के बयानों को देखते हुए उन्हें दुर्जन कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी । वे कभी सनातन धर्म के भव्य प्रतीक भगवा को लांछित करते है । कभी सोनकच्छ के ग्राम चौबारा धीरा में भागवत कथा के मंच से हिंदू धर्म के प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत पंडित प्रदीप मिश्रा, बाबा बागेश्वर धाम के संत के विरुद्ध अपशब्द कहते नजर आते है । सज्जन वर्मा के राष्ट्रीय संतो के विरुद्ध अशोभनीय बयान से कुपित, निराश भागवत कथाचार्य भरे मन से सोनकच्छ तहसील में कथा के लिए नही आने की घोषणा तक कर देते है। राजपूत समाज को गाली देने वाला निंदाजनक बयान भी पिछले विधानसभा चुनाव में देवास खूब वायरल हुआ था। भस्मासुर के समान सडक़छाप कांग्रेसी नेता सज्जन वर्मा अपने शासनकाल में बीते वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को भी पटक पटक कर मारने की धमकी दे चुके है, लेकिन संघ कार्यकर्ताओं ने जब उनकी धमकी को स्वीकार किया तो पीछे हट गए। सज्जन वर्मा के झूठे आरोपों पर भाजपा के लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती ने कहा है कि सज्जन जैसे नेता कांग्रेस की लुटिया पूरी तरह से डूबा कर ही दम लेंगे। वर्मा के बयान की भाषाशैली को सुनकर ही समझा जा सकता है कि वे कितने अनपढ़, गंवार, निर्लज्ज व्यक्ति है।

दरअसल तो सज्जन वर्मा भाजपा के योग्य प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के विरुद्ध भडक़ाने वाले बयान देकर कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव से पूर्व ही पराजय सुनिश्चित करना चाहते है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई ओर चेहरा देवास शाजापुर क्षेत्र में पांव जमा सके ।

लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती ने कहा कि हमने तो सज्जन वर्मा को कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा से पहले ही चुनौती दी थी कि वे आए, जोर आजमाइश कर ले, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने जब उन्हें प्रत्याशी बनाने का साफा बांधना चाहा तो सज्जन वर्मा ने चुनाव में हार एवं अपनी राजनीति खत्म होने के डर से साफा बांधने से इंकार करते हुए अपना माथा फेर लिया।

मुकाती ने यह भी कहा कि देश के साथ देवास शाजापुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए जनहितैषी कार्य एवं श्री मोदी के मार्गदर्शन में श्री सोलंकी द्वारा किए गए विकास कार्यों का सज्जन वर्मा के पास कोई जवाब नही है। न ही इनके पास जनहित एवं विकास का कोई विजन है। श्री सोलंकी पांच वर्षों तक जनता से सीधे जुड़े रहे है। जीवट सक्रियता से अपनी सनातनी, राष्ट्रवादी एवं जनसेवक की लोकप्रिय छवि स्थापित की है। इसलिए मिथ्या प्रलाप कर रहे है। श्री सोलंकी पर व्यक्तिगत आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। जिसका जवाब चुनाव में जनता खुद देगी।

RelatedPosts

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व
देवास

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

by DEWAS EXPRESS
21, June, 2026
अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
देवास

अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

by DEWAS EXPRESS
19, June, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
देवास

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
17, June, 2026
Load More
Next Post

Dewas अवैध शराब कारोबार : शहर में 10 दिनों पुलिस ने दर्ज किए 71 प्रकरण

RSS MP JANSAMPARK

  • राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
  • भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु
  • विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी विमेंस नेशन्स कप जीतने पर दी बधाई
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In