देवास । देवास-भोपाल रोड पर इंदौर जाते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हैं।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि भोपाल रोड पर टोल नाके के पास कंजर डेरे के सामने एक कार भोपाल से इंदौर आते समय अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे भोपाल के पदमनाथ में रहने वाले आशुतोष पिता बिज्जू (28), मिनी पिता अनिल कुमार, रानी पिता बिज्जू और राशी पिता अनिल कुमार के साथ भोपाल से इंदौर के लिए निकले थे।
तभी भौरासा टोल नाके के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने सभी को कार से बाहर निकाला व एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर्स ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी।
