देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बिलावली के पास एबी रोड पर स्थित डामर प्लांट के यह एक कार चालक ने कार (MP09ZD0358) को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तीन युवकों टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौत हो गई।दरअसल रविवार रात को बिलावली क्षेत्र में एक कार चालक ने कार को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड साइड में खड़े तीन युवक लक्ष्मण सिंह पंवार उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया, अभिषेक मंडलोई व जतिन को टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा डॉक्टर ने लक्ष्मण पंवार को मृत घोषित कर दिया। बीएनपी थाना पुलिस ने कार क्रमांक MP09ZD0358 के चालक पर फरियादी धीरेंद्र आर्य की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।
