देवास। ज़िले के सोनकच्छ तहसील के नगर पिपलरावा क्षेत्र की पहाड़ी पर आज सुबह तकरीबन 12 बजे स्कूली बच्चो को घर ले जा रही तूफान चार पहिया वाहन खराब रोड के कारण पलटी खा गई। हादसे में लगभग आधा दर्जन छात्राए घायल हुई है सभी का इलाज जारी है।
दरअसल पीपलरावां से ग्राम निपानिया हूर हूर से जा रही चार पहिया गाड़ी तूफान जिसमे लगभग 18 से 20 छात्राए मौजूद थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार खराब रोड के चलते तूफान पलटी खा गई। हादसे में 5 छात्राए घायल हो गई जिन्हे उपचार के लिए सोनकच्छ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से दो गंभीर घायल छात्राओ को जिला चिकित्सालय देवास रेफर किया गया।
जानकारी अनुसार रोड की स्थिति जर्जर होने के कारण आए दिन वहा दुर्घटना होती रहती है। कई बार ग्रामीणों द्वारा रोड की मांग की गई पर प्रशासन द्वारा कुछ एक्शन नही लिया गया। दुर्घटना में बच्चों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और रोड को ब्लॉक कर जमकर नारेबाजी की मोके पर तहसीलदार व एसडीओपी उन्हें समझाने गए की रोड का काम जल्द शुरू हो जाएगा पर जनता में इतना आक्रोश था की तहसीलदार व एसडीओपी उल्टे पैर जाना पड़ा व जनता जिद पर अड़ी है कि अगर काम नहीं हुआ तो हम यह रास्ता खोद डालेंगे।
