देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ—साथ निगम की टीम द्वारा खूली भूमि पर अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा श्री आवेश के द्वारा उज्जैन रोड बायपास पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने व गंदगी करने पर रूपये 1 हजार की चालानी के साथ ही बालगढ रोड शासकीय भूमि पर मधु ठाकुर के द्वारा अतिक्रमण कर गुमटी रखने पर टीम द्वारा रूपये पांच सौ की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा स्वच्छता को लेकर मोर्निंग विजिट मे अधिकारियो को वार्डो मे किये जा रहे कार्यो के निरीक्षण के साथ बेकलेन का कार्य एवं वार्डो मे सीवरेज कनेक्शन करवाये जाने हेतु तीनो झोनल अधिकारियो को दिये निर्देश तथा प्रधानमंत्री आवास योजना मे हितग्राहियो को दी गई राशि अनुसार आवास निर्माण की स्थिती की जॉच करने हेतु निगम अधीक्षण यंत्री अरूण मेहता को भी दिये गये निर्देश। दिये गये निर्देशो का औचक निरीक्षण आयुक्त द्वारा वार्डो मे किया जावेगा।
