Dewas : गीता दुर्गेश अग्रवाल होगी देवास से भाजपा महापौर पद प्रत्याशी, भाजपा ने की अधिकृत घोषणा

देवास। शहर में होने वाले नगर निगम महापौर के चुनाव में कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपना पत्ता खोलते हुए गीता दुर्गेश अग्रवाल को देवास नगर निगम का महापौर पद प्रत्याशी घोषित कर दिया है।


भाजपा में केंद्र स्तर तक की लंबी चर्चा के बाद महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। देवास के लिए भाजपा ने गीता दुर्गेश अग्रवाल को महापौर पद प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब कांग्रेस को श्री मति विनोदिनि रमेश व्यास का सीधा मुकाबला भाजपा की श्री मति गीता दुर्गेश अग्रवाल से होगा।
भाजपा में देवास नगर निगम महापौर पद प्रत्याशी के लिए लंबा पेंच फंसा हुआ था।
गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अनेकों प्रबल दावेदारों में से बाज़ी मारते हुए महापौर प्रत्याशी की टिकट हासिल कर ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए नगर निकायो में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमे देवास नगर निगम महापौर पद के लिए गीता दुर्गेश अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई। जिसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी के हस्ताक्षर की हुई लिस्ट दिखाई जिसमे 11 निकायो के निगम महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम की सूची थी।

भाजपा में लंबे मंथन के बाद मंगल वार को निकायो के महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।