Dewas: ग्राम सिंगावदा में मज़ाक में हाथ मिलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद…

• एक – दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनो पक्षों पर दर्ज किया प्रकरण

देवास। ग्राम सिंगावदा में मज़ाक में हाथ मिलाना विवाद का कारण बन गया। मामले में विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनो पक्षों के फरियादियों की शिकायत पर दोनो पक्षों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुरानी रंजिश को वजह से विवाद होने की बात भी सामने आई है।
दरअसल सिविल लाईन थाना अंतर्गत ग्राम सिंगावदा में साईं रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे मजाक में हाथ मिलाने से विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में लकड़ी, तलवार से जमकर मारपीट होने के साथ एक दूसरे को जन से मारने की धमकी दे दी। जानकारी अनुसार मारपीट के दौरान दोनो पक्षों के कुल 6 व्यक्ति घायल हुए है। सिविल लाइन थाने में दोनो पक्षों में रात 2 बजे बाद कायमी की गई।
मामले में एक पक्ष के फरियादी सुशील चौहान की शिकायत पर मजाक में हाथ हिलाने की बात को लेकर गंदी गालिया देने, तलवार, लकड़ी से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी शिव नारायण, हिंदूसिंह, भारतसिंह, लाखनसिंह, महेन्द्र, संदीप चौहान, राकेश और राधेश्यम सभी निवासी सिंगावदा पर धारा 294, 323, 324, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
वही दूसरे पक्ष की और से फरियादी संदीप चौहान की शिकायत पर मजाक में हाथ हिलाने की बात को लेकर गंदी गालिया देने, तलवार, लकड़ी से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर आरोपी दिनेश चौहान, राम चौहान, लाखन चौहान, जितेन्द्र चौहान, राजेश, सुशील चौहान, रवि चौहान, शंकर चौहान सभी निवासी ग्राम सिंगावदा पर धारा 294, 323, 324, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।