Dewas: जिले के ग्राम गुराडियाभील में शादी समारोह भोजन के बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर घर-घर सर्वे कर किया इलाज

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि बरोठा क्षेत्र के ग्राम गुराडिय़ा भील में एक शादी समारोह में भोजन के बाद लोगो में अचानक फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी। कुछ लोगो को पेट दर्द, उल्टी-दस्त बुखार व गैस बनने की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल डॉ धर्मेन्द्र चौधरी, बीएमओ बरोठा के नेतृत्व में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम द्वारा जांच कर ग्राम में पहुचकर ग्रामीणजनों का उपचार किया। लोगो को ओआरएस एवं आवश्यक दवाईया दी गयी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान लगभग 40 लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। व्यक्तियों को समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा घर-घर जाकर सावधानी की दृष्टि से सोमवार को 230 घरों का भ्रमण कर 1 हजार 05 जनसंख्या का सर्वे किया। फूड पॉइजनिंग के पश्चात 262 रोगियों का उपचार किया गया। अभी कोई भी व्यक्ति गंभीर नही है। सभी को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गयी।