देवास। जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने परिवहन दल के साथ देवास जिले में ऑटो रिक्शा के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान 34 ऑटो रिक्शा नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उन्हें जप्त कर ऑटो बीएनपी थाना एवं ओध्योगिक क्षेत्र थाना परिसर देवास मे सुरक्षार्थ रखा गया।
जिला परिवहन अधिकारी देवास जया वसावा ने बताया कि परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अंतर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की लगातार गहन जांच की जा कर नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा पर कार्यवाही संपादित किए जाने के संबंध में अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। जिले में चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
