Dewas : जुए-सट्टे के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर 7 सटोरिये पकड़े

उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में दबिश देकर नकदी सहित समान जप्त किया

देवास। कल कोतवाली पुलिस द्वारा उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए-सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 7 सटोरियों को दोनों जगह से पकड़ा

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए सट्टे के अड्डे पर दबिश देने पहुंची थी जहाँ से 6 से 7 आरोपियों को सट्टा पर्ची व अन्य सामग्री के साथ पकड़ा गया व करीब 7 हजार रुपए बरामद हुए।हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपियों के पास से ताश के पत्ते व अन्य सामग्री भी बरामद की है। दबिश के दौरान कुछ आरोपी फ़रार हो गए, गिरफ्त में आये सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई