देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का कालूखेड़ी के पास बाईपास के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक की ट्रेन से टकराने से मौत ही गयी।
सुचना मिलने के बाद बीएनपी थाना मौके पर पहुँची और शव की शिनाख्त की तो युवक की पहचान भगवान सिंह पिता घीसालाल उम्र 25 वर्ष निवासी जयपुर के रूप में हुई है। युवक कुछ दिनों से आकर चुनाखदान निवासी अपने रिश्तेदार के रह रहा था।
बीएनपी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जाँच बीएनपी थाना में पदस्थ उपनिरक्षक रामलाल शुक्ला के द्वारा की जा रही है।














