देवास। वार्ड क्रमांक 25 की महिलाओं ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फागोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। महिला मण्डल की वर्षा व्यास ने बताया कि ताराणी कालोनी में श्रीमती उषा व्यास के निवास पर स्थित शिव मंदिर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन, फूलों की होली एवं रंग-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने फागोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार, महाभोग एवं गुलाल लगाकर किया।
इस दौरान राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई और ढोलक पेटी पर भजनों की प्रस्तुति भी दी, जिस पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल उड़ाते हुए फागोत्सव मनाया। करीब तीन घंटे चले इस फागोत्सव में ताराणी कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर, फूल व गुलाल की होली खेली। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरती व्यास, माया सिंह, सरित साहू, उमा त्रिवेदी, नीता त्रिवेदी, सपना गिरी, कीर्ति पंडित, उर्षा शर्मा, आशा शर्मा, किरण जोशी, मोना शर्मा, साधना शर्मा, सीमा यादव, श्रीमती पांचाल, श्रीमती चावड़ा, मंगला गुप्ता, उषा मेहता, श्रीमती शुक्ला, श्रीमती पारिख, श्रीमती साहू, सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।
