बागली निवासी आरोपी अपने आप को बता रहा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का भांजा
देवास । इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पांच आरोपियों (चंपालाल कन्नोजे, शाहरुख खान, अहमद रजा, यासिन अली और सलीम खान) को तेंदुए की खाल और नाखून के साथ गिरफ्तार किया था। पाँच आरोपियों में से एक आरोपी चंपालाल कन्नोजे देवास जिले के बागली का है और वो अपने आप को बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का भांजा बता रहा है।
इस बारे में पहाड़ सिंह द्वारा एक समाचार पत्र को बताया कि पूरा गांव उन्हें अंकल कहकर बुलाता है। इससे सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो जाते। गांव में कई कनौजिया परिवार रहते हैं। सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो सकते।
पुलिस द्वारा अब पुलिस आरोपियों को देवास जिले के उन गांव में भी ले जाएगी, जहां आरोपी जंगली जानवरों का शिकार कर उनकी खाल और नाखून के लिए उन्हें मार दिया करते थे। वही पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है, कि आरोपियों द्वारा इससे पहले कितने जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें बेचा गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों द्वारा पहले भी कई जानवरो का शिकार कर चुके है और उनकी खाल व नाख़ून महंगे दाम में बेचते हैं।
