Dewas : तेज हवा आंधी से गिरा अखाड़ा रोड स्थित मस्जिद पर बना पतरे का सेट

फिर पुली से उतारा रोपवे का तार

देवास : शहर में आज दोपहर तेज हवा आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश में शहर के बीच सुभाष चौक के नजदीक अखाड़ा रोड पर स्थित मस्जिद के ऊपर बना पतरे का सेट रोड पर आ गिरा। हालाकि इसके कोई जनहानि नही हुई है। फिलहाल मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद है। बता दे की बीते दिनों चली आधी हवा में शुकावारिया हाट में भी एक पतरे का सेट गिर गया था। साथ ही थोड़ी देर की आधी हवा में एक बार फिर माता टेकरी के रोपवे की ट्राली पुली से नीचे आ गई। बीते दिनों 8 लोगो के फसने के बाद रोपवे की रिपेयरिंग की गई थी पर स्थिति पुन ज्यों कि त्यों हो गई। इसका स्थाई निराकरण होना अति आवश्यक है नही तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230612-WA0073.mp4