देवास। शहर के सुतार बाखल स्थित जैन मंदिर में धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। लक्ष्मी देवी की प्रतिष्ठा आचार्य प. पु. मुक्ति सागर सूरी जी महाराज के साथ प. पु अचल मुक्ति सागर जी, मन मुक्ति सागर जी व साध्वी महाराज के सानिध्य में हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से हुआ जिसमे प्रथम दिन में महाराज सा. का नगर प्रवेश, महिला मंडल द्वारा पार्श्व पंचकल्याणक पूजन, समाजजन का स्वामी वात्सल्य का आयोजन, महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में चौवीसी का आयोजन वही गुरुवार प्रात: नौ बजे मंदिर जी में विराजित सभी प्रतिमाओं का अठारह अभिषेक रात में धूमधाम से बड़ी संख्या में समाजजन की उपस्थिति में भक्ति का आयोजन हुआ। महोत्सव में अन्तिम दिन शुक्रवार को प्रात: छ: बजे लक्ष्मी माता का हवन, नौ बजे विधि विधान के साथ महाराज सा. की पावन निश्रा में विधिकारक पंकज नौलक्खा एवं मंडली झारड़ा द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा संपन्न हुई जिसके पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।














