• नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में हुए मतदान की मतगणना कल
देवास। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान के परिणाम कल बुधवार को घोषित होंगे, अब नगर निगम महापौर एवं 45 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों को केवल आज मंगलवार की रात और इंतजार करना है।
जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में मतदान हुए थे, जिनकी मतगणना कल 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
नगर पालिक निगम देवास के मतदान की मतगणना उत्कृष्ट स्कूल देवास में होगी, जहां मतगणना के लिए कुल 45 टेबले लगाई गई है। मतगणना 9 कक्षो में होगी। प्रत्येक कक्ष में 5 टेबल लगाई गई है। मतगणना के 5 से 8 राउण्ड रहेंगे।
नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंक खुर्द की मतगणना संबंधित क्षेत्र में होगी।
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने नगर पालिका निगम देवास की मतगणना के लिए स्ट्रॉन्ग रूम प्रभारी, अलग अलग वार्डो के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, टेबुलेशन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हे संबंधित दिशा-निर्देश/आदेश जारी कर दिए है।
नगर निगम देवास के महापौर एवं 45 वार्डो के पार्षद के परिणाम जानने के लिए प्रयाशियो, नेता के साथ साथ शहर की आम जनता भी बड़ी उत्सुक है। ईस बार शहर की जनता अंतिम समय तक भी मतदान करके मौन साधी रही जिससे कुछ भी कयास लगाना संभव नही रहा की परिणाम किस करवट बैठ जाए। कल परिणाम आने के साथ ही पता चल जाएगा ” किसका बजेगा डंका और किसकी होगी हार” नगर निगम के महापौर के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे भाजपा – कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि कुछ एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि कल परिणाम आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी की किसको बहुमत मिलेगा और नगर सरकार बनाने में कामयाब होगा। शहर के 45 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी भी कल के परिणाम के इंतजार में है।
• माय देवास एप पर मिलेगी नगर निगम चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी…
शहरवासियों को नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर प्राप्त होती रहेगी। एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।
माय देवास एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर एप डाउनलोड करे
https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp
