- धार्मिक स्थलों के आस पास संचालित मांस मटन की दुकानो को बंद कराने का उठा मुद्दा : आयुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश
देवास। 9 मार्च शनिवार को नगर निगम परिषद का साधारण सम्मिलन निगम परिषद अध्यक्ष रवि जैन के अस्वस्थ्य होने कारण तथा उनकी सहमति से नेता सत्तापक्ष मनीष सेन की अध्यक्षता मे तथा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा की उपस्थिती मे निगम परिषद हॉल मे राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
परिषद की बैठक में वार्षिक बजट 2024-25 का सम्पूर्ण बजट सभी परिषद सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारीत किया। बजट मे नागरिको पर कोई नया कर निर्धारण नही किया गया। वर्ष 2024-25 के बजट मे रूपये 19 लाख (रूपये उन्नीस लाख) की शुद्ध बचत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल अनुमानित प्रााप्तियां 723 करोड 24 लाख रुपए और 723 करोड 5 लाख का व्यय किया जाकर शुद्ध बचत रूपये 19 लाख (उन्नीस लाख) है।
वर्ष 2024-25 के बजट को निगम परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मिती से पास किया।
बजट के साथ प्रस्तावित मुख्य बिन्दु
- विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने देवास शहर मे शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित किये जाने हेतु महापौर को पत्र दिया। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने परिषद बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु आग्रह किया। सभी परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की।
- हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व के कार्यक्रम मे राशि 5 लाख
- नारी सशक्तिकरण मातृ शक्तियों के लिए राशि 5 लाख
- प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान हेतु राशि 5 लाख
- नवरात्रि पावन पर्व पर माताजी विसर्जन चल समारोह, झांकियों के लिए स्वागत सम्मान हेतु राशि 2 लाख
- जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला, प्रशिक्षण, भ्रमण हेतु राशि रूपये 20 लाख के बजट का प्रावधान रखा गया।
- गौशाला मे गोवंश के लिए रखरखाव, चारा, भूसा, दवाइयां इत्यादि के लिए राशि 70 लाख
- शहर मे विभिन्न गौशालाओं के विकास हेतु राशि 1 करोड, गौशाला रख रखाव के लिए राशि 25 लाख
- गौशाला से निकलने वाले गोबर से बायो प्रोडक्ट बनाने के लिए प्लांट की स्थापना हेतु राशि 20 लाख
- आवारा श्वानो की नसबंदी एवं दवाइयां उपकरणों के लिए राशि 20 लाख
- स्वान हाउस उपचार, नसबंदी, अस्पताल घर निर्माण के लिए राशि 50 लाख
- मृत पशुओं को उठाने के लिए वाहन खरीदी हेतु राशि 15 लाख। इसी प्रकार बजट मे उद्यान विभाग मे सिनियर सीटीजनों एवं बच्चो का भी ध्यान रखते हुए खेल उपकरणों एवं ओपन जिम का भी ध्यान रखा गया।
- विद्युत विभाग से सोलर प्लांट के लिए राशि 40 लाख का प्रावधान किया गया।
- यातायात को सुगम एवं स्वच्छ बनाने के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसों की खरीदी के लिए 6 करोड़ 60 लाख का प्रावधान किया गया।
इस प्रकार आहूत सम्मेलन मे रखे गये सभी प्रावधानों एवं मुख्य बिंदुओं की स्वीकृति ध्वनिमत से सभी परिषद सदस्यों ने दी। पार्षदों द्वारा अनुशंसित कार्यो के लिए सभी वार्डों मे 45-45 लाख से अपने अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए लिखित आवेदन कर आयुक्त से नियमानुसार संस्कृति के आधार पर कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।
अन्य प्रश्न काल मे परिषद सदस्यों अजय तोमर, भूपेश ठाकुर, शीतल गेहलोत, राजा अकोदिया, बिन्देश्वरी राज वर्मा ने निगम सीमा क्षेत्र मे मांस मटन की दुकाने धार्मिक नामों से संचालित कर रहे व्यवसाईयों पर अपत्ती दर्ज कराई गई तथा धार्मिक स्थलों के आस पास मांस मटन की दुकाने संचालित हो रही हैं उन दुकानो को तत्काल बंद कराये जाने हेतु परिषद अध्यक्ष से आग्रह किया। निगम अध्यक्ष मनीष सेन ने आगामी बैठक मे यह प्रश्न नही उठे इस हेतु कार्यवाही करने हेतु आयुक्त को कहा। आयुक्त रजनीश कसेरा ने अध्यक्ष एवं परिषद सदस्यों की इस मांग पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश बैठक के दौरान दिये। बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी परिषद सदस्यों को कहा कि आप सभी के सहयोग से देवास नगर निगम को ग्रीन स्पेस अवार्ड मे प्रथम स्थान मिला इस हेतु सभी को बधाई। अंत मे अध्यक्ष श्री सेन ने राष्ट्रगान करवाया ओर बैठक सम्पन्न हुई। सचिव श्रीमती पिपलोनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।















