देवास। स्व. तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, देवास में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के पद पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता पं. आशीष व्यास को मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, योगेश रघुवंशी, दुर्गेश अग्रवाल, दिलीप सिंह जाधव, मदनलाल कहार, सभापति रवि जैन, मनीष सेन, सत्यनारायण वर्मा, आनन्द सिंह ठाकुर ने श्री व्यास को बधाई देकर महाविद्यालय के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी ने दी।
