Dewas, पांच साल में पैसा दोगुना करने के लालच में चिटफंड कंपनी को दिए 7.5 लाख रूपए

• पांच साल बाद पैसा ना मिलने पर महिला ने की पुलिस से शिकायत

देवास। आज के समय में मनुष्य पैसा कमाने के लिए कुछ भी हथकंडे अपना रहा है और लोग पैसा बढ़ने की लालसा में इन लोगो की बात में आकर अपना पैसा दांव पर लगा देते है और जब पैसा वापस लेने की बात आती है तो बढे हुए पैसे तो दूर मूलधन लेने में भी पसीना आ जाता है
इसी प्रकार से शहर के बिलावली में रहने वाली भागुबाई पति भागीरथ साेनगरा ने पांच साल में पैसे दाेगुना करने का लालच में करीब 7.50 लाख रुपए चिटफंड कंपनी जीएंड गाेल्ड के एजेंट महेश नागर निवासी खेताखेड़ी, मुकेश पटेल निवासी करनाखेड़ी, भगवानलाल चाैधरी निवासी भीमाखेड़ी को दे दिए। जब पांच साल पूर्ण हुए और महिला ने अपनी राशी मांगी तो राशि नहीं लाैटाई गयी, जिसने परेशान हाेकर महिला ने बीएनपी थाने में शिकायत की है।
इस चिटफंड कंपनी जीएंड गाेल्ड ने कई लाेगाें के कराेड़ाें रुपए ले लिए, जाे अभी तक लाैटाए नहीं है। इस मामले में पहले से कंपनी का मुखिया रंधावा जेल में है। पुलिस ने अाराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अाराेपियाें की तलाश की जा रही, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिला प्रशासन भी चिटफंड कंपनी की संपत्तियाें काे खंगाल कर कार्रवाई कर रही है।