DEWAS : “प्रतीक के हत्यारों को फाँसी दो” के नारे के साथ शव को थाने लेकर पहुँची करणी सेना

• आरोपी की दुकान को प्रशासन ने किया ध्वस्त

देवास। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय गीता भवन मंदिर के सामने बीती 27 दिसंबर की रात्रि को प्रतिक राजपूत नाम के युवक व एक अन्य युवक के साथ 10 से अधिक आरोपियों ने पाइप, डंडे व अन्य हत्यारों से मारपीट की थी। जिसमे प्रतीक गंभीर घायल हो गया था जिसकी ईलाज इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात्रि में मृत्यू हो गयी। मामले मे पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ नामजद के अन्य लोगो पर प्रकरण दर्ज किया था।
वही प्रतीक की मौत के बाद शनिवार दोपहर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में सैकड़ों की तादाद में करणी सेना के सदस्य व पदाधिकारी पहुंचे। यहां से मंडी प्रांगण से एकत्रित होकर “प्रतीक के हत्यारों को फांसी दो” आदि नारों के साथ स्थानीय थाने पहुंचे। देखें वीडियो

जहां करणी सेना के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक आवेदन डीएसपी किरण शर्मा को सौंपा। इसी बीच मृतक प्रतीक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के द्वारा थाने लाया गया।
ज्ञापन के माध्यम से करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य आरोपी जो कि प्रकरण में सम्मिलित है उनकी गिरफ्तारी के अतिरिक्त घटना के साजिशकर्ता पर भी प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई। साथ ही साथ अपराधियों के घर ध्वस्त करने को लेकर भी करणी सेना पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहें। साथ मे मृतक के परिजन को 50 लाख मुआवजे की भी मांग की है।

वही देवास डीएसपी किरण शर्मा तहसीलदार अलका एक्का के साथ राजस्व विभाग व नगर परिषद का अमला प्रकरण में सम्मिलित एक आरोपी की दुकान ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचा जहां विकास क्लिनिक नामक दुकान को ध्वस्त किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार यह दुकान आरोपी ने किसी व्यक्ति को किराये से दे रखी थी, सुरक्षा की दृष्टि से देर शाम एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला भी सोनकच्छ पहुंचे। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी पुलिस बल भी सोनकच्छ पहुंचा।
आरोपी के प्रतिष्ठान को ध्वस्त करने के बाद प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।