• शहर कांग्रेस की ओर से देवास महापौर का प्रत्याशी अभी तय नहीं : मनोज राजानी
देवास। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नगर निगम महापौर पद प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर बाजारों तक हर किसी की जुबां पर महापौर पद प्रत्याशी की ही चर्चा है। की आखिर कौन होगा देवास महापौर पद के लिए दोनो पार्टियों से उम्मीदवार। आगामी 13 जुलाई को देवास शहर के करीब 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर देवास नगर निगम के छठवें और तीसरी महिला महापौर को चुनेंगे। मतदान में विजय उम्मीदवार की घोषणा 18 जुलाई को होगी।

महापौर पद प्रत्याशी के लिए एक तरफ भाजपा में कुल 20 दावेदारों के आवेदनो की लंबी कतार है तो वही कांग्रेस में महापौर पद प्रत्याशी के कुल 27 आवेदनों प्राप्त हुए है जिनमे से लगता है कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी के लिए श्वेता प्रवेश अग्रवाल ने बाजी मारते हुए कांग्रेसी से महापौर पद प्रत्याशी के टिकट हासिल कर ली है।
भोपाल मीडिया के अनुसार कांग्रेस ने प्रदेश की 16 नगर निगमों में 11 नगर निगमों के नाम तय कर दिए है। जिसमे से एक देवास नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी के लिए श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम तय किया है, अभी कांग्रेस द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया है की कांग्रेस से अभी देवास महापौर प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। भोपाल मीडिया के अनुसार श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम तय होना और जिला शहर कांग्रेस द्वारा उसे नकारना जिला और प्रदेश स्तर में समन्वय की कमी को दर्शाता है।
लेकिन श्वेता प्रवेश अग्रवाल शुरू से ही कांग्रेस की प्रबल दावेदार बताई जा रही थी।
श्वेता का नाम सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर भी उजागर हुए है। जिसमे कहा जा रहा है की बाहर के नेता को टिकट नहीं दिया जाए नही तो देवास वाले उन्हें बाहर छोड़ आएंगे।
• एक नज़र श्वेता प्रवेश अग्रवाल पर…
श्वेता बिजनेसमैन प्रवेश अग्रवाल की पत्नी है। श्वेता प्रवेश अग्रवाल की शिक्षा के बात करे तो श्वेता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, सिम्बायोसिस पुणे से एमबीए, एनआईएस से संचार और विपणन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एनआईआईटी से ई-कॉमर्स की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है।
श्वेता अग्रवाल के पति प्रवेश अग्रवाल के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ नज़दीकियां जगजाहिर है। बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन घर चलो घर-घर चलो अभियान के के शुभारंभ के अवसर पर कमलनाथ की मौजूदगी में प्रवेश अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
प्रदेश में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देवास महापौर को आम जनता सीधे चुनेगी।
श्वेता प्रवेश अग्रवाल द्वारा शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के जरिये जनता से मुलाकात की जा रही, वही उनके नर्मदा युवा सेना के बैनर तले बड़े समय से शहर में विभिन्न तरह के आयोजन जैसे नि:शुल्क मोतियाबिंद की जांच का शिविर आयोजित करना, रोजगार मेला आयोजित करना, लगातार भजन संध्या का आयोजन करना, वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण करना, कोरोना काल में सतत भोजन एवं राशन का वितरण करना, महाशिवरात्रि पर बस स्टैंड से बिलावली तक नि:शुल्क वाहन सेवा देना, कोरोना काल में गरीब बस्तियों एवं वृद्ध आश्रम में नि:शुल्क भाप मशीनों का वितरण, शंकरगढ़ पहाड़ी संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान, शिप्रा नदी की सफाई अभियान, गौ संरक्षण अभियान चलाकर गायों के सींग को पर रेडियम लगाना, शंकरगढ़ पहाड़ी पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विस्थापितो को कंबल एवं खाना वितरित करने के साथ अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर उनमें उपस्थित होकरशहर में अपनी सक्रियता दर्ज करा रही है। इसी के साथ उनके द्वारा प्रदेश और देश स्तरीय पर भी अनेक कार्य की चर्चा है।














