देवास। जिला प्रशासन के विरोध के चौथे दिन समस्त पत्रकारों ने लामबंद होते हुए प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एम. जी रोड स्थित जवेरी श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया।
दरअसल विगत 3 अगस्त को हुए नगर निगम सभापति चुनाव के दौरान पत्रकारों के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश देने के साथ पत्रकारों को प्रवेश न देकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया इस बात का विरोध करते हुए पत्रकारों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद एसपी, सीएसपी, एसडीएम चर्चा करने आए लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नही की गई। जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं लेने के बाद विरोध स्वरूप समस्त पत्रकारों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन का विरोध शुरू कर दिया।
पत्रकारों द्वारा पूर्व में ही प्रशासन की समस्त खबरों का बहिष्कार कर दिया गया है। देशहित, जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर जरूर कवरेज किया जाएगा परंतु उसमे न तो अधिकारियो का नाम होगा न ही फुटेज। पत्रकारों का जिला प्रशासन के विरोध का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन पत्रकारों के हितों का निर्णय लेकर आश्वासन नहीं देता की ऐसी पूर्णावृत्ति आगे नही होगी।
शुक्रवार को मुंडूक पुष्कर पर पत्रकारों द्वारा काली पट्टी बांधकर, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया था तो वही आज शनिवार को ज़वेरी राम मंदिर में प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ व उनकी सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया।
पत्रकारों के इस जिला प्रशासन के विरोध आंदोलन को प्रदेश के अन्य जिलों के प्रत्रकारो एवं कई पत्रकार सगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त हो रहा है।
देवास प्रशासन ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। आज शनिवार को आयोजित हुए तिरंगा यात्रा को पत्रकारों ने राष्ट्रीय मामले होने के कारण इसकी कवरेज की है और आगे भी आजादी के अमृत महोत्सव व घर घर तिरंगा अभियान की हर कवरेज की जाएगी परन्तु उसमे प्रशासन को पूरी तरह नजर अंदाज किया जावेगा, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।














