देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ, विद्याभारती एवं अन्य संगठनों में लंबे समय तक समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर संगठन का कार्य करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की छठी पुण्यतिथि पर संस्था वंदे मातरम द्वारा 17 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे एमआर 8 मुख्य मार्ग मुखर्जी नगर पर स्थित स्व. मूंदडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था वंदे मातरम ने शहर के सभी प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, नागरिकगण, युवाजन एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि स्व. नारायणदास मूंदडा की प्रतिमा स्थल पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
