Dewas : प्रॉपर्टी को लेकर बेटो ने माँ पर केरोसीन डालकर लगाई आग….

आग से महिला का चेहरा-हाथ झुसला, ईलाज़ जारी

देवास। ज़िले के खातेगांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो बेटों ने अपनी मां को केरोसिन डालकर आग लगाकर मारने का प्रयास किया, आग के कारण बुजुर्ग महिला झुलस गई। महिला को उसकी बेटी द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। दोनो भाइयो का अपनी मां से मकान बंटवारे की बात को लेकर विवाद चल रहा था।

जानकारी अनुसार बताया रहा है कि रविवार रात को दोनो आरोपी भाइयो संजय साहू पिता हेमराज साहू व प्रदीप साहू पिता हेमराज साहू निवासी खातेगांव ने मकान के बंटवारे की बात को लेकर उनकी माँ घीसिया साहू (45) पर जान से मारने की नीयत से केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी, जिससे बुजुर्ग महिला घीसिया साहू का चेहरा, दोनों हाथ, पेट बुरी तरह से जल गए। महिला को उसकी बेटी द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे हरदा रैफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल खातेगांव पुलिस ने फरियादी पिंकी पिता हेमराज साहू (26) निवासी पटवारी मोहल्ला वार्ड नं. 11 खातेगांव की रिपोर्ट पर आरोपी संजय साहू व प्रदीप साहू पर धारा 307, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज करके मामले को जांच में लिया है।