Dewas: बढ़ती गर्मी को देख मेंढक़ी रोड़ रेल्वे ब्रिज के नीचे किया प्याऊ का शुभारंभ

देवास। मेंढक़ी रोड़ रेल्वे ब्रिज के नीचे प्याऊ का शुभारंभ किया गया। सांवरिया काम्पलेक्स में समाजसेवी एवं शेयर मार्केट व्यवसायी जितेंद्र वर्मा (राकेश) के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ करते हुए तीन मटके रखे गए। तत्पश्चात भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रवीण वर्मा, लोकेंद्र वर्मा, जयदीप राठौर, प्रियेश कदम, कृष्णा ठाकुर, अंकित राठौर, अभिषेक चौहान, जगदीश यादव सूरज चौधरी आमिन शैख, राहुल वैष्णव, अनिकेत चौहान, राजकुमार सोलंकी, हर्ष प्रजापति एवं साथी गण उपस्थित थे।