Dewas : बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 8 माह की बालिका की हुई मौत

देवास : भोपाल रोड पर ग्राम खटाम्बा के यहां कल दोपहर तकरीबन 12:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी 2 बेटी घायल हो गयी । हादसे में परिवार की 8 माह के बेटी की मौत हो गयी।

खटाम्बा के दुर्गानगर में रहने वाले महेन्द्र सिंह पिता कमलसिंह सोलंकी अपने परिवार के साथ कल नेवरी फाटे से खटाम्बा लौट रहे थे उसी बीच खटाम्बा शिवाशीष कोल्ड स्टोरेज के पास इनकी बाइक को कार क्रमांक MP 13 CA 8908 के चालक भगवान सिंह पिता भीमसिंह ठाकुर निवासी ग्राम कोडिया ज़िला सिहोर द्वारा टक्कर मार दी गयी, कार तेज रफ्तार में थी जिससे महेंद्र सिंह व उनकी पत्नी शोभा व उनकी 2 बेटी जाग्रति व अंतिम बाला घायल हो गयी। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ अंतिम बाला की मौत हो गयी वही महेंद्र व उनकी पत्नी व बेटी का ईलाज़ जारी है। पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 भादवी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जप्त कर ली गयी है