देवास। दिवाली के बाद से शहर में विभिन्न जगहों पर आगजनी की घटना देखेंने को मिली है। ईसी कड़ी में शुक्रवार रात को करीब 11 बजे बालगढ़ एमआर रोड स्थित काॅलोनी के बाहर रखी एक गुमटी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
आग लगने की सुचना वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सुचना के बाद माैके पहुंची टीम के कर्मचारियों ने गुमटी का ताला तोड़कर आग पर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि यह गुमटी ऑफिस के रूप में कॉलोनाइजर ने बनवा रखी थी। इधर, सूचना मिलते ही कालोनाइजर राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि यह आग किसी ने जान बूझकर लगाई है। आठ दिन पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने उक्त गुमटी के कांच फोड़ दिए थे। अभी किसी ने पटाखा रखकर जानबुझकर इसे जलाया है।














