देवास/(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की तहसील में सोमवार देर शाम हुई अचानक जोरदार बारिश हवा आंधी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने के चलते भोरासा थाना अंतर्गत ग्राम बोलासा मैं आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं दो गाय की मौके पर मौत हो गई। देखें वीडियो
युवक सोमवार देर शाम के समय अपने खेत पर दूध निकालने एवं गाय को निराव करने गया हुआ था जहां पर अचानक बारिश हवा आंधी शुरू हो गई जिस पर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई जिस पर वहां मौजूद 40 वर्षीय हुकुम सिंह ( मुकेश) पिता हरि सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही वहां मौजूद दो गाय की भी बिजली गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं भोरासा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया ।
