देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में शुक्रवार को संविधान दिवस वाहन रैली और डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा संगठन प्रदेश कार्यालय से उज्जैन रोड़ स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा तक वाहन रैली निकाली गई।
तत्पश्चात अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और झोन प्रभारी प्रेमचन्द्र फुलेरिया, बसपा पूर्व पार्षद मदनलाल पह., झोन प्रभारी हेमराज परमार और बसपा शहर अध्यक्ष ईश्वर मालवीय ने आदि ने संविधान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना पाटिल, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पाटील, जिला महासचिव सोहेल मेव, मुकेश प्रजापति संदीप चौहान, आरती नागर, भरत सूर्यवंशी, प्रथम भंवर, संदीप परमार, जया पटेल, ज्वाला सोलंकी, दीपांशी भावसार, रोहित गांधी, आला पठान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
