Dewas, भोपाल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अमरपुरा फाटे पर दो बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय राहुल नामक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, रोहन नामक व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

दरअसल महाराष्ट्र निवासी दो युवक राहुल व रोहन बाइक से भोपाल से महाराष्ट्र जा रहे थे उसी दौरान भोपाल रोड के निकट खटाम्बा के नजदीक अमरपुरा फाटे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तो हादसे में घायल रोहन को भौंरासा टोल की एंबुलेंस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसाए राहुल और रोहन दोनों चचेरे भाई है। मामले में बीएनपी थाना पुलिस प्रकरण दर्ज जांच कर रही है।