देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा शहरभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पैलेस पर समर्थको का भारी हुजूम देखने को मिला। पैलेस पर युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया व उनकी टीम द्वारा महाराज साहब को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उसके बाद महाराज अपने काफिले के साथ शहर में निकले सर्वप्रथम खेड़ापति मंदिर पर दर्शन करने के बाद देवभोग पर भोजन वितरित किया गया। उसके बाद चिंटू रघुवंशी व यश ठाकुर मित्र मंडल द्वारा वृद्धा आश्रम में भोजन वितरित किया। दिन भर महाराज को विभिन्न मंचो के जरिये शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। भोमियाजी ग्रुप के कार्यालय, देवेंद्र नवगोत्रि, बाली घोसी व प्रेम बालोदिया मित्र मंडल द्वारा भी महाराज का जन्मदिन मनाया गया। युवा मोर्चा सीनियर मंडल राजवर्धन यादव द्वारा श्री मंत का जन्मदिन सयाजी द्वार पर बड़े ही उत्साह के साथ आतिशबाजी कर मनाया। टीम महाराज द्वारा विभिन्न स्थानों श्री मंत का जन्मदिन मनाया गया इन सभी के सहित तकरीबन 100 से अधिक स्थानों पर विक्रम सिंह पंवार का जन्मदिन मनाया गया।
