देवास। शहर में स्थापित माता टेकरी पर विराजमान माता तुलजा भवानी और माता चामुण्डा के भक्त पुरे देशभर के साथ भारी संख्या में विदेश में भी मौजूद है।नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने टेकरी पहुंचते है। श्रद्धालु अनेक मन्नत करते है और जब मन्नत पूरी होती है तो अपनी करी हुई मन्नत उतारने के लिए आते है। कोई घुटने के बल माता टेकरी की मन्नत करता है तो कोई उल्टे चढ़ने की मन्नत करता है। शुक्रवार को श्रद्धालु कैलाश गोस्वामी निवासी ग्राम दलाईडा, (नागदा जंक्शन) देवास पहुंचे जो माता टेकरी पर दर्शन करने के लिए उनके गांव दलाईडा जो नागदा जंक्शन से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है वहा से पैदल चलकर देवास आए थे। उनका कहना है की मैं शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नागदा से निकला था और करीब 85 से 90 किलोमीटर चलकर रात करीब साढ़े 3 बजे देवास पहुंचा हुं। मैंने अभी तक कुछ भी खाना पीना ग्रहण नही किया है। मैं माता के दर्शन करने के पश्चात ही कुछ ग्रहण करूंगा।श्री गोस्वामी का कहना है की में पूर्व में टेकरी मेरे माता के साथ आया था तब में 3 वर्ष का था।
