देवास। शहर में नवरात्री के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने माता टेकरी पहुँचे थे। इसी बीच देवास शहर से बाहर से माता के दर्शन करने आये कई श्रद्धालुओ की गाड़ियां की चोरी की घटना हुई। इंदौर से माता टेकरी पर दर्शन करने पहुँचे सचिन चौहान निवासी तेजाजी नगर, खण्डवा रोड इंदौर की 15 तारीख को रात 2 बजे से 4.30 बजे के बीच सूर्या होटल के पास मोहमदि बैटरी की दुकान के सामने से कोई अज्ञात चोर बाइक एच एफ डीलक्स MP.09.QH.3216 चोरी करके ले गया। जब वह पुलिस के पास गए तो पुलिस ने आस-पास छानबीन की जिसके बाद भी बाइक नही मिली तो कोतवाली पुलिस ने 17 तारीख को अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
वही 15 तारीख को ही द्वारकापूरी फूटी कोठी इंदौर से माता जी के दर्शन करने देवास आए जीवन चौहान की एक्टिवा स्कूटी MP.0 9.U U.5124 भी अज्ञात चोर ने यूनियन बैंक के पास से चुरा ली थी जिसका प्रकरण कोतवाली पुलिस ने 17 तारीख को दर्ज किया गया।
इसके पूर्व भी ग्राम अजनोद सांवेर जिला इंदौर से माता टेकरी पर दर्शन करने आए नीरज चौधरी की बाइक हीरो पैशन प्रो MP.09.QY.2211 को 13 तारीख रात 8.30 बजे के आस-पास अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया गया था। जिसका प्रकरण कोतवाली पुलिस ने 14 तारीख को दर्ज किया था।
